Sunday, May 8, 2016

परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार द्वारा आयोजित शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ संपन्न 

         ऋषि सांदीपनी  की तपोभूमि जँहा पर कभी श्री कृष्ण और सुदामा साथ - साथ गुरुकुल में अध्ययन करते थे ,उसी भूमि पर सत्ता ,धर्म,शिक्षा और आस्था का  संगम । क्या अद्भुत दृश्य था, संत समाज , प्रबुद्धजन , नेता गण ,और गुरु सब एक मंच पर और शिक्षा को बचाने ,सबको समान शिक्षा ,समान पाठ्यक्रम जैसे विषय पर चिंतन ।

           सिहस्थ उज्जैन में  परमार्थ  निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार द्वारा आयोजित शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ माननीय स्मृति ईरानी जी केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री जी की से व्यस्तता के चलते  माननीय थावरचंद जी गहलोत, केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, भारत सरकार ,स्वामी श्री अवधेशानंद जी गिरी महाराज, स्वामी चिदानंद जी महाराज परमार्थ निकेतन, स्वामी आध्यात्मानंद जी महाराज अहमदाबाद, सुश्री भागवती जी सरस्वती , माननीय श्री सुधीर जी गुप्ता सांसद मन्दसौर, माननीय श्री मुरलीधर जी पाटीदार, श्री जगदीश जी यादव प्रांताध्यक्ष , श्री दर्शन जी चौधरी महासचिव राज्य अध्यापक संघ की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे एक समान शिक्षा पद्धति लागू किये जाने हेतु विचार मंथन किया गया।            
         विदित रहे स्वामी चिदानंद जी महाराज परमार्थ निकेतन , ने जब उज्जैन में शिक्षा क्रांति यात्रा के सन्देश और उद्देश्य लिखे होर्डिंग  देखें ,उन्होंने प्रभावित होकर उज्जैन जिलाध्यक्ष श्री शेख मोहम्मंद हनीफ से सम्पर्क किया और वस्तुस्थीती जानी ,तत्पश्चात आप के द्वारा " शिक्षा क्रान्ति महाकुंभ " करवाने का निर्णय लिया गया। स्वामी जी ने इसके बाद प्रांताध्यक्ष  श्री जगदीश यादव से चर्चा कर उन्हें अपने विचार रखने हेतु आमंत्रित किया । स्वामी जी द्वारा पुरे सिंहस्थ के दौरान कई सामजिक और पर्यावरण विषयों पर इस प्रकार के समागम आयोजित किये जा रहे हैं।  शिक्षा क्रन्ति महाकुंभ के पहले राज्य अध्यापक संघ द्वारा पर्यावरण  बचाने का  सन्देश देती यात्रा भी निकाली गयी ।    

No comments:

Post a Comment

Comments system