Monday, April 25, 2016

परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार का "शिक्षा क्रान्ति महाकुंभ" 5 मई को उज्जैन में

      परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार का "शिक्षा क्रान्ति महाकुंभ" 5 मई को उज्जैन में , स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज , सत्य मित्रानंद जी महाराज हरिद्वार , श्रीमती स्मृति ईरानी ,  श्री शिवराज सिंह चौहान  भी  आमंत्रित।   

     राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश की "शिक्षा क्रान्ति यात्रा" से प्रभावित् होकर देश के   संत , मनीषियों एवं महात्माओं ने सिंहस्थ के दौरान "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" पवित्र नगरी उज्जैन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह  "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ " परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार के  स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा आयोजित किया गया है।  

"शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ "

 स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज , सत्य मित्रानंद जी महाराज  पूर्व शंकराचार्य, भारत माता मंदिर हरिद्वार ,माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी  केंद्रीय मंत्री,  मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली  ,मान. श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री , म.प्र. शासन भोपाल भी इस अवसर पर आमंत्रित किये गए है। 
              कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार आचार्य डॉ. देवेंद्र जी शास्त्री श्री गजराज जी सिसोदिया हैं एवं   संपर्क सूत्र -  श्री जगदीश जी यादव   प्रांताध्यक्ष, राज्य अध्या. संघ म.प्र हैं। 
              "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ "संत एवं माननीय अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में पूरे दिन शिक्षा को लेकर देश के प्रमुख शिक्षाविदों एवं राज्य अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश जी यादव, प्रांतीय महासचिव श्री दर्शन जी चौधरी सहित संघ के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करते हुए चिंतन किया जाएगा।
              इसी दौरान राज्य अध्यापक संघ म.प्र. द्वारा अध्यापक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं सहित अनुकम्पा नियुक्ति में डी. एड./बी.एड.की शिथिलता संबंधी प्रावधान  एवं नियमित कर्मचारियों के समान पेंशन प्रदाय किये जाने की मांग करते  हुए समस्याएं यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु मांग की जायेगी। इसके पूर्व भी प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति एवं पेंशन के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से निवेदन कर प्रयास किये गए हैं।
       प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणीे रा.अ.सं. म.प्र. ने प्रदेश के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक व गुरूजी भाई बहिनों का आहवान करते हुए "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर अपनी मांगों के निराकरण में सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महाकुम्भ में धार्मिक संत समागम का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

स्थान-  सिंहस्थ महाकुम्भ 
  राम राज्य गौशाला के पीछे, बड़नगर रोड उज्जैन.                              
  समय - प्रातः 11 बजे से   शाम 5 बजे तक

No comments:

Post a Comment

Comments system