देखने में आ रहा है की विभिन्न जिलो में अलग तरह से वेतन निर्धारण किया जा रहा है नरसिहपुर में 2007 से गणना कर के 6 टे वेतन के आधार पर तिन और दो वेतन वृद्धि प्रदान की गयी है। झबुआ में 2007 में 5 वे वेतन में 2 और 3 वेतन वृद्धि लगा कर 6 टा वेतन मान प्रदान किया गया है 31 दिसम्बर को भी वेतन वृद्धि प्रदान की गयी है। अलीराजपुर में 6टे वेतन मान के आधार पर प्रारंभिक वेतन प्रदान किया गया है और 31 दिसम्बर को में भी वेतन वृद्धि लगायी गयी ही। जबकि रतलाम में 31 दिसम्बर तक 5 वे वेतन मान के आधार पर गणना कर के वेतन मान दिया गया है ,व अध्यापक को क्रमोन्नति नही लगायी गयी है। इसी प्रकार विद्यमान वेतन के सामने तत्स्थानी वेतन देखकर और सेवा अवधि देखकर भी गणना की गयी है। कई जगह आई आर की 2013 से वसूली भी की गयी है। यंहा हमने 1998 के अध्यापक संवर्ग की गणना बताई है आप स्वयं असमानता देखें।

No comments:
Post a Comment